पर्यटन विभाग की टीम ने गुरूद्वारा बुड्डाजोहड़ एवं लैला–मजनू मजार का किया निरीक्षण

पर्यटन स्थलों के विकास को दिया जाएगा बढ़ावा : उपनिदेशक राठौड़

अनूपगढ, 01 फरवरी। धार्मिक एवं ग्रामीण पर्यटन स्थलों के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग की टीम ने अनूपगढ़ जिले के पर्यटक स्थलों का गुरुवार को दौरा किया। टीम ने गुरुद्वारा बुड्ढा जोहड़ में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया गया तथा अनूपगढ की लैला–मजनू मजार का भी निरीक्षन किया। निरीक्षण के दौरान पर्यटन विभाग के बीकानेर संभाग कार्यालय के उपनिदेशक अनिल राठौड़ ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को गुरुद्वारा बुड्डाजोहड़ व लैला-मजनू मजार अनूपगढ के विकास कार्यों के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग से समन्वय स्थापित कर फोरकास्ट एस्टीमेट तैयार करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिला पर्यटन अधिकारी पवन कुमार शर्मा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के एईएन विजय जाखड़, एईएन कपिल सांखला और कनिष्ठ अभियंता सुनील वर्मा गुरुद्वारा बुड्ढा जोहड़ कमेटी के प्रधान तथा सदस्य हाकम सिंह व रणजीत सिंह भी उपस्थित रहे।

Share:

More Posts

History Gurudwara Chamkaur Sahib@SH#EP=122

                            गुरुद्वारा चमकौर साहिब जिला रोपड़ यह एतिहासिक गुरुद्वारा  चमकौर साहिब के एतिहासिक युद्ध की गवाही भरता है| दिसंबर

History Gurudwara Fatehgarh@SH#EP=121

                                          गुरूद्वारा_फतेहगढ़_साहिब सरहंद जिला फतेहगढ़भारत के पंजाब राज्य में पटियाला से 50 किलोमीटर चंडीगढ़ से 50 किलोमीटर दूर फतेहगढ़ 

History Gurudwara morinda@SH#EP=120

                                      कोतवाली मोरिंडा   गुरुद्वारा श्री कोतवाली साहिब शहर के ऐतिहासिक महत्व को जोड़ता है। यह वह जेल (कोतवाली) थी जहां

History Gurudwara shedi@SH#EP=119

                                                   इतिहास गंगू ब्राह्मण सहेडी गंगू  एक ब्राह्मण, आनंदपुर साहिब में एक सेवादार था जो गुरु घर में