निर्वाचन विभाग ने नगदी की जप्त

                        

लोकसभा आम चुनाव 2024 के अन्तर्गत अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र में दिनांक 07.04.2024 सायं 4 बजे को स्थेतिक निगरानी दल SST -01 द्वारा जब्ती की बड़ी कार्यवाही की गई। विधानसभा क्षेत्र अनूपगढ़ में द्वितीय पारी दोपहर 2:00 से रात्रि 10:00 बजे में कार्यरत स्थेतिक निगरानी दल सं. 1 के प्रभारी श्री समेर सिंह द्वारा अंबेडकर सर्किल अनूपगढ़ चैकपोस्ट पर गाड़ी सं. DL 1 CS 1227 में बैठे व्यक्ति श्री हर्षदीप पुत्र श्री सुखदेव सिंह उम्र 29 वर्ष 6 MLD  B घड़साना अनूपगढ़ पुलिस थाना घड़साना से तलाशी के दौरान नगदी राशि 1,02787/- रू. के बारे में पूछा गया तो उनके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। ऐसे में दल प्रभारी द्वारा उक्त राशि का उपयोग चुनावी प्रचार प्रसार हेतु किया जाना समझा जाकर उसे अपनी निगरानी में मौजूद पुलिस अधिकारी श्री गणपत सिंह हेड कांस्टेबल व पुलिस दल  कांस्टेबल सदस्य श्री रामदेव, भगवत प्रसाद व भारत सिंह  द्वारा जब्त किए गये। प्रभारी अधिकारी श्री समेर सिंह द्वारा संबंधित व्यक्ति को रसीद उपलब्ध करवा दी तथा उन्हें बताया कि वे जिला मुख्यालय श्रीगंगानगर में स्थापित शिकायत निस्तारण कमैटी के नोडल अधिकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद के समक्ष 7 दिवस में अपील दायर करें तथा अपना पक्ष रखें। निर्धारित अवधि में अपील दायर नहीं करने पर उक्त जब्त नगद राशि रू. 1,02787/- निर्वाचन आयोग को जमा करवा दी जावेगी। जिला स्तरीय कमैटी द्वारा उक्त परिवाद का निस्तारण होने पर उक्त जब्त राशि संबंधित को पुनः लौटा दी जावेगी।

Share:

More Posts

History Gurudwara Chamkaur Sahib@SH#EP=122

                            गुरुद्वारा चमकौर साहिब जिला रोपड़ यह एतिहासिक गुरुद्वारा  चमकौर साहिब के एतिहासिक युद्ध की गवाही भरता है| दिसंबर

History Gurudwara Fatehgarh@SH#EP=121

                                          गुरूद्वारा_फतेहगढ़_साहिब सरहंद जिला फतेहगढ़भारत के पंजाब राज्य में पटियाला से 50 किलोमीटर चंडीगढ़ से 50 किलोमीटर दूर फतेहगढ़ 

History Gurudwara morinda@SH#EP=120

                                      कोतवाली मोरिंडा   गुरुद्वारा श्री कोतवाली साहिब शहर के ऐतिहासिक महत्व को जोड़ता है। यह वह जेल (कोतवाली) थी जहां

History Gurudwara shedi@SH#EP=119

                                                   इतिहास गंगू ब्राह्मण सहेडी गंगू  एक ब्राह्मण, आनंदपुर साहिब में एक सेवादार था जो गुरु घर में