निरीक्षण के दोरान प्रभावित हुए ADM बेटी के जन्मदिन पर लोगों को करवाएंगे निशुल्क भोजन

अनूपगढ़, 04 फरवरी। जिला मुख्यालय पर दशहरा ग्राउंड के पास संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोई का एडीएम श्री ओम प्रकाश सहारण द्वारा रविवार को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने श्री अन्नपूर्णा रसोई में भोजन कर रहे व्यक्तियों से बातचीत भी की और उनसे खाने की गुणवत्ता के बारे में पूछा। उन्होंने खाना बनाने वाले स्थान, पानी, बिजली, टोकन व्यवस्था, खाने की गुणवत्ता और साफ सफाई इत्यादि का निरीक्षण किया।

उन्होंने संचालक को निर्देशित किया कि श्री अन्नपूर्णा रसोई से ऐसे भामाशाहो को जोड़ा जाए जो कोई व्यक्ति अपने जन्मदिन, सालगिरह और किसी अन्य अवसर पर गरीबों को भोजन करवाना चाहता है। इस दौरान एडीएम ने कहा कि वह अपनी बेटी के जन्मदिन पर 51 लोगों को अपनी तरफ से कूपन कटवा कर निशुल्क भोजन करवाएंगे। उन्होंने कहा कि रसोई में ज्यादा संख्या में लोग भोजन करना चाहते हैं लेकिन भोजन कम लोगों के लिए बनता है जिसको लेकर संचालक को निर्देश दिए कि रसोई में प्राप्त मात्रा में भोजन बनाया जाए ताकि सभी लोग भोजन कर सके।
उन्होंने श्री अन्नपूर्णा रसोई में निर्धारित दर से शुल्क लेने, सफाई व्यवस्था को पुख्ता रखने के लिए संचालक को निर्देशित किया।

Share:

More Posts

History Gurudwara akk sahib@SH#EP=126

                                 इतिहास गुरुद्वारा अक्क साहिब कोलायत राज. भारत के राजस्थान राज्य के बीकानेर जिले में कोलायत हे जहा कपिल

History Gurudwara budhajohah@SH#EP=125

                                                     इतिहास गुरुद्वारा बुढा जोहड़ गुरुद्वारा बुढा जोहड़  भारत के राजस्थान के श्री गंगानगर   जिले के रायसिंह नगर तहसील में डाबला गाँव

History Gurudwara Alamgir@SH#EP=124

                इतिहास गुरुद्वारा आलमगीर लुधियाना दिशा गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब आलमगीर लुधियाना जिले के आलमगीर गांव में

History Gurudwara Machhiwada@SH#EP=123

                                                               इतिहास गुरुद्वारा  माछीवाड़ा  माछिवाडा भारतीय राज्य पंजाब के लुधियाना जिले में विकासशील शहरों में से एक है । माछीवाड़ा गुरु गोबिंद सिंह जी से जुड़े गुरुद्वारा