ANUPGARH NEWS-जिला कलक्टर ने मतदान केंद्रों पर मतदान दलों द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का लिया जाएगा


अनूपगढ, 24 नवम्बर। जिला कलेक्टर श्रीमती कल्पना अग्रवाल तथा पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। साथ ही मतदान केंद्रों पर पहुंचे मतदान दलों द्वारा शनिवार को होने जा रहे हैं राजस्थान विधानसभा चुनाव के मतदान को लेकर की जा रही आवश्यक तैयारियां का जायजा लेते हुए मतदान दलों को निर्देशित किया। फ्लैग मार्च के दौरान जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए आवश्यक रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उक्त अधिकारियों ने कहा कि सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग करते हुए अपना वोट राजस्थान के उज्जवल भविष्य एवं विकास के लिए समर्पित करें तथा सभी को मतदान के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता निर्भय होकर तथा आत्मविश्वास के साथ अपने मताधिकार का उपयोग कर सके, इसके मद्देनजर यह मार्च निकाला गया। उन्होंने कहा कि भयमुक्त और निष्पक्ष निर्वाचन पुलिस और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की कोताही सहन नहीं की जाएगी।
इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Share:

More Posts

History Gurudwara akk sahib@SH#EP=126

                                 इतिहास गुरुद्वारा अक्क साहिब कोलायत राज. भारत के राजस्थान राज्य के बीकानेर जिले में कोलायत हे जहा कपिल

History Gurudwara budhajohah@SH#EP=125

                                                     इतिहास गुरुद्वारा बुढा जोहड़ गुरुद्वारा बुढा जोहड़  भारत के राजस्थान के श्री गंगानगर   जिले के रायसिंह नगर तहसील में डाबला गाँव

History Gurudwara Alamgir@SH#EP=124

                इतिहास गुरुद्वारा आलमगीर लुधियाना दिशा गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब आलमगीर लुधियाना जिले के आलमगीर गांव में

History Gurudwara Machhiwada@SH#EP=123

                                                               इतिहास गुरुद्वारा  माछीवाड़ा  माछिवाडा भारतीय राज्य पंजाब के लुधियाना जिले में विकासशील शहरों में से एक है । माछीवाड़ा गुरु गोबिंद सिंह जी से जुड़े गुरुद्वारा