13 फरवरी को अवरुद्ध रहेंगे पंजाब व हरियाणा के बॉर्डर

अनूपगढ/श्रीगंगानगर, 11 फ़रवरी। संयुक्त किसान मोर्चा, किसान संगठनों द्वारा दिल्ली में धरना/प्रदर्शन प्रस्तावित होने के कारण जिला श्रीगंगानगर एवं अनुपगढ़ के पंजाब व हरियाणा के बॉर्डर अवरुद्ध रहेंगे।

जिला परिवहन अधिकारी श्री अवधेश चौधरी ने बताया कि इस कारण जिला श्रीगंगानगर व अनुपगढ में सार्वजनिक परिवहन सेवा यथा रोडवेज, लोक परिवहन एवं अन्य बसों का संचालन बाधित रहेगा। आमजन से अपील है कि अगर अत्यआवश्यक कार्य न हो तो अपनी यात्रा आगामी दिवसों हेतु टाल देवें। साथ ही निजी वाहनों से भी अतिआवश्यक कार्य होने पर ही यात्रा करें। भारी वाहन मालिक व चालक भी परेशानी से बचने के लिए जिला गंगानगर एवं अनुपगढ़ से पंजाब, हरियाणा बॉर्डर की तरफ जाने वाले भार वाहनों का 13 फरवरी 2024 को संचालन न करें

Share:

More Posts

स्वतंत्र दिवस समारोह पर उपखंड प्रशासन द्वारा सम्मानित

मलकीत सिंह चहल इंटरनेशनल बाईक राइडर को स्वतंत्र दिवस समारोह पर उपखंड प्रशासन द्वारा सम्मानित किए जाने पर हार्दिक शुभकामनायें व बधाई

History baba bidhichanad@SH#EP=142

                                                                 इतिहास बाबा बिधि चंद बाबा बिधि चंद   एक सिख धार्मिक उपदेशक और सैन्य कमांडर थे, जो अमृतसर से

History mata kola@SH#EP=141

                                               इतिहास माता कोला माता कौलन गुरु हरगोबिंद साहिब के समय की एक आध्यात्मिक महिला थीं । कौलन का अर्थ है वह जो

History gurudwara nankana Sahib@SH#EP=140

                 इतिहास गुरुद्वारा ननकाना साहिब पाकिस्तान ननकाना साहिब, पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में स्थित एक शहर है। इसका वर्तमान नाम सिखों के पहले गुरू गुरू