कांग्रेस सक्रिय व् युवा कार्यकर्ता पार्षद सन्नी धायल ने अपने कुनबे के साथ भाजपा की सदस्यता की ग्रहण

अनूपगढ़. प्रदेश भर में कांग्रेस पार्टी सहित अपने पर्टियों के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होते जा रहे हैं। मंगलवार को अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 14 के पार्षद और कांग्रेस कार्यकर्ता सन्नी धायल ने अपने कुनबे के साथ कनॉट प्लैस के पास स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सन्नी धायल दोपहर 4 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां पर पूर्व विधायक संतोष बावरी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा व नगर परिषद उपसभापति सतपाल मुंजाल, भामाशाह मोहित छाबङा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पटका पहनाकर उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। इसी के साथ-साथ सन्नी धायल के साथ उनके साथी बिरमा राम डाल, किशन पारीक, तरुण डाल, कपिल, नीरज घोड़ेला, मनीष सैन, इरफान अली, निलेश, प्रेम सोनी, संजय कुमार सैन, बलवीर सिंह, महेंद्र डाल, मनोहर डाल व हुकम सिंह ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सन्नी धायल ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय नीति और जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के द्वारा जो युवाओं के लिए कार्य किया जा रहे हैं व बेहद ही सराहनीय है जिस कारण ही उन्होंने उनकी युवाओं के प्रति बनाई की नीतियों से प्रभावित होकर मंगलवार को भाजपा कार्यालय अनूपगढ़ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर देहात मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बराड़, मूलाराम जांगू, गुलाब सिंह चंदेल, बंसीलाल सारस्वत, भूराराम नोखवाल, हर दिलप्रीत सिंह, सरपंच मनवीर सिंह, बलवीर सिंह, मनसुख सारस्वत, विनय चराया व पंकज सोनी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गोरतलब हे की सन्नी धायल नगरपालिका चुनावों में वार्ड न.14 से दोनों पार्टियों को मात देते हुये निर्दलीय के रूप में जीत हासिल की थी तभी से सन्नी धायल सक्रिय राजनीती कर रहे हे वही विधानसभा चुनावों में काग्रेस प्रत्याशी शिमला नायक के साथ सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर शिमला नायक को भारी मतो से जीत दिलवाई थी

https://fb.watch/ruj4z96Lzu

Share:

More Posts

History Gurudwara Chamkaur Sahib@SH#EP=122

                            गुरुद्वारा चमकौर साहिब जिला रोपड़ यह एतिहासिक गुरुद्वारा  चमकौर साहिब के एतिहासिक युद्ध की गवाही भरता है| दिसंबर

History Gurudwara Fatehgarh@SH#EP=121

                                          गुरूद्वारा_फतेहगढ़_साहिब सरहंद जिला फतेहगढ़भारत के पंजाब राज्य में पटियाला से 50 किलोमीटर चंडीगढ़ से 50 किलोमीटर दूर फतेहगढ़ 

History Gurudwara morinda@SH#EP=120

                                      कोतवाली मोरिंडा   गुरुद्वारा श्री कोतवाली साहिब शहर के ऐतिहासिक महत्व को जोड़ता है। यह वह जेल (कोतवाली) थी जहां

History Gurudwara shedi@SH#EP=119

                                                   इतिहास गंगू ब्राह्मण सहेडी गंगू  एक ब्राह्मण, आनंदपुर साहिब में एक सेवादार था जो गुरु घर में