राजकीय महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन

अनूपगढ, 20 दिसंबर। सेठ बिहारी लाल छाबड़ा राजकीय महाविद्यालय, अनूपगढ़ में करियर काउसलिंग एण्ड प्लेसमेंट प्रकोष्ठ व एनआईआईटी व आईएफबीआई एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सयुंक्त तत्वाधान में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य मनप्रीत सिंह ने बताया कि एनआईआईटी, गुरूग्राम से प्रतिनिधि के रूप में सुनिल कुमार ने अभ्यर्थियों को निजी बैंको में नियुक्ति संबंध प्रक्रिया से अवगत करवाया व उपस्थित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिये। कार्यक्रम के दौरान करियर काउसलिंग एण्ड प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के सह-प्रभारी राजपाल (एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी) व अन्य स्टाॅफ सदस्य भी उपस्थित रहे। साक्षात्कार प्रक्रिया में 28 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी राजपाल ने बताया कि गुरूवार से राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।


मिलेट प्रोत्साहन मिशन के प्रति किया जागरूक

अनूपगढ। सेठ बिहारी लाल छाबड़ा राजकीय महाविद्यालय, अनूपगढ़ में बुधवार को विद्यार्थियों को महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में राजस्थान मिलेट प्रोत्साहन मिशन के बारे में जागरूक किया। इस दौरान महिला नीति प्रभारी श्रीमती निधि खत्री ने बताया कि राजस्थान सरकार की स्कीम के तहत राज्य में बाजरा, ज्वार और दूसरे छोटे अनाजो की खेती को बढावा देने और प्रसंस्करण के जरिए राज्य को मिलेट हब के रूप में किसित करने का प्लान है।

Share:

More Posts

History Gurudwara akk sahib@SH#EP=126

                                 इतिहास गुरुद्वारा अक्क साहिब कोलायत राज. भारत के राजस्थान राज्य के बीकानेर जिले में कोलायत हे जहा कपिल

History Gurudwara budhajohah@SH#EP=125

                                                     इतिहास गुरुद्वारा बुढा जोहड़ गुरुद्वारा बुढा जोहड़  भारत के राजस्थान के श्री गंगानगर   जिले के रायसिंह नगर तहसील में डाबला गाँव

History Gurudwara Alamgir@SH#EP=124

                इतिहास गुरुद्वारा आलमगीर लुधियाना दिशा गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब आलमगीर लुधियाना जिले के आलमगीर गांव में

History Gurudwara Machhiwada@SH#EP=123

                                                               इतिहास गुरुद्वारा  माछीवाड़ा  माछिवाडा भारतीय राज्य पंजाब के लुधियाना जिले में विकासशील शहरों में से एक है । माछीवाड़ा गुरु गोबिंद सिंह जी से जुड़े गुरुद्वारा