”लालच पर होगी चोट, सोच समझ कर करेंगे वोट”


–सतरंगी सप्ताह के अंतिम दिन विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियों का हुआ आयोजन
अनूपगढ, 22 नवम्बर। विधानसभा आमचुनाव 2023 के अन्तर्गत आमजन को चुनाव के बारे में जाग्रत करने एवं चुनाव गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करने के लिए विधानसभा क्षेत्र अनूपगढ़ में चलाये जा रहे विषेष स्वीप कार्यक्रम के तहत संतरगी सप्ताह के अंतिम दिन बुधवार को वोट वृक्ष एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधानसभा स्वीप प्रभारी अमिता बिश्नोई ने बताया कि वोट वृक्ष कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा अनूपगढ़ के समस्त राजकीय कार्यालय/विद्यालयों में किया गया। उपखण्ड़ कार्यालय घड़साना में वोट वृक्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्वीप प्रभारी विधानसभा अनूपगढ़ अमिता बिष्नोई कि अध्यक्षता में कार्यालय के कार्मिकों द्वारा ”मैं मतदान करूंगा/करवाउंगा” के पेपर टैग के साथ वोट वृक्ष बनाकर आगामी विधानसभा चुनाव हेतु मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। वोट वृक्ष कार्यक्रम की थीम लाल रंग की एवं स्लोगन ”लालच पर होगी चोट, सोच समझ कर करेंगे वोट” रखा गया। वहीं संध्या के समय विधानसभा अनूपगढ़ के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रत्येक मतदान केन्द्र पर दीपकों से मतदान तिथि 25 नवंबर कि आकृति बनाई गई।

Share:

More Posts

History Gurudwara akk sahib@SH#EP=126

                                 इतिहास गुरुद्वारा अक्क साहिब कोलायत राज. भारत के राजस्थान राज्य के बीकानेर जिले में कोलायत हे जहा कपिल

History Gurudwara budhajohah@SH#EP=125

                                                     इतिहास गुरुद्वारा बुढा जोहड़ गुरुद्वारा बुढा जोहड़  भारत के राजस्थान के श्री गंगानगर   जिले के रायसिंह नगर तहसील में डाबला गाँव

History Gurudwara Alamgir@SH#EP=124

                इतिहास गुरुद्वारा आलमगीर लुधियाना दिशा गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब आलमगीर लुधियाना जिले के आलमगीर गांव में

History Gurudwara Machhiwada@SH#EP=123

                                                               इतिहास गुरुद्वारा  माछीवाड़ा  माछिवाडा भारतीय राज्य पंजाब के लुधियाना जिले में विकासशील शहरों में से एक है । माछीवाड़ा गुरु गोबिंद सिंह जी से जुड़े गुरुद्वारा