ANUPGARH NEWS ठोक बजा कर विधायक बनाये समस्याओ से मुक्ति पाए

“काम में जीरो बातों में हीरो”
“हर बात तथ्यों के साथ आप तक”

अनुपगढ-विधानसभा चुनाव 2018 में अनुपगढ के मतदाताओ ने बड़ी उमीदों के साथ भाजपा प्रत्याशी संतोष बावरी को बड़े मतों से जिताया था जीत के बाद संतोष बावरी मतदाताओ की उमीदों पर खरा नही उतरी जिसकी बदोलत मतदाता संतोष बावरी का 281 हेड 11 A सहित अनेक स्थानों पर खुलकर विरोध भी कर रहे हे अगर जनप्रतिनिधि ओ द्वारा समस्या का समाधान नही करवाया जाता तो विरोध होना भी चाहिए हालाँकि संतोष बावरी व् उनके पति प्रभु बावरी मिलनसार सरल मधुर स्वभाव के धनी हे वही प्रभु बावरी मीठी बातों व् मीठी गोली देने में तो हीरो हे जबकि काम के मामले में जीरो रहे राजस्थान में काग्रेस की सरकार होने के कारण बहाना भी मिल गया हमारी सरकार नही हे इसलिए काम नही कर पाए यह तो मतदाता को गुमराह करने वाली बात हे जबकि ऐसा नही होता हे विपरीत सरकार होने के उपरांत विधायक के पास सभी शक्तिया होती हे बजट भी बराबर मिलता हे जेसे सांसद हनुमान बेनीवाल विधायक  बलवान पुनिया विधायक नारायण बेनीवाल ने तो अपने विधानसभा शेत्र से बाहर घडसाना आकर जिला कलक्टर को कुर्सी से खड़ा कर दिया था फिर हम केसे मान ले की विपरीत सरकार होने पर विधायक के काम नही होते काम होते हे शर्त काम करवाने की इच्छा शक्ति होनी चाहिए उदाहरन के तोर पर जनचेतना दवारा विधायक महोदय को ढोली बस्ती व् सांसी बस्ती में हेडपम्प लगवाने हेतु पिछले दो साल से अपील कर रहा हू विधायक कोटे से चोदह हेडपम्प आए जो अनउपयोगी जगह लगा दिए परंतु अति गरीब सांसी व् ढोली बस्ती में नही लगाये गये प्रेमनगर कल्याण भूमि के सामने दो अन उपयोगी हेडपम्प लगे हुये हे जिनकी लोकेशन चेंज हेतु भी विधायक महोदय से कई बार निवेदन किया गया कई बार न्यूज़ लगाई गई परंतु आज भी दोनों हेडपम्प धुल फांक रहे हे ढोली बस्ती के गरीब लोग पीने हेतु पानी को तरस रहे हे जनचेतना पर भरोसा जताते हुए आमजन समस्याओ से अवगत करवाते हे और समाधान हेतु गुहार लगाते हे परंतु जब विधायक चेयरमेन या अन्य जनप्रतिनिधि सुनवाई नही करेंगे तो हम किसको कहेंगे ढोली व् सांसी बस्ती के अति गरीब लोग जनप्रतिनिधिओ व् प्रत्याशियों की राह ताक रहे हे ताकि कोई वोट मांगने आयेगा तो वे अपनी समस्या रखेंगे अवसोस सांसी बस्ती व्को ढोली बस्ती में सेंकडो मतदाता होने के उपरांत कोई भी प्रत्याशी अभी तक वोट मांगने तक नही गया समस्या देखने या समाधान करवाने तो क्या जायेंगे चुनावों का समय हे विधायक सरकार चुनने का समय हे जनचेतना मतदाताओ से अपील करता हे कोई भी चुने सोच समझकर चुने बात खोलकर चुने भविष्य में समस्याओ का समाधान हो सके किसी प्रकार का संकोच नही करे लालच में नही आए बातों में नही आए वादों में नही आए ठोक बजा कर विधायक बनाये सरकार बनाए व् समस्याओं से मुक्ति पाए

Share:

More Posts

Visit Hemkunt Sahib

                                                      साल 2025 के लिए 25 मई से 23 अक्टूबर तक हेमकुंड साहिब के कपाट खुले रहेंगे इसके दर्शन

 History of today SUNDAY 13 April  2025

                                                                                            आज का इतिहास                                   रविवार 13 अप्रेल 2025                               वैसाख क्र.01 वैसाखी राजकीय अवकाश                                                          

badrinath yatra

                                                                                             आवागमन बद्रीनाथ पहुंचने का सबसे तेज़ रास्ता ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग है; दूरी 141 किमी है। बद्रीनाथ धाम भारत के सभी

Kedarnath Yatra

                                                                                     आवागमन हिमालय के पवित्र तीर्थों के दर्शन करने हेतु तीर्थयात्रियों को रेल, बस, टैक्सी आदि के द्वारा