आज सड़क सुरक्षा अभियान के तहत रोटरी क्लब अनूपगढ़ एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से अंबेडकर चौक, नई धान मंडी एवं अनूपगढ़- घडसाना नेशनल हाईवे 911 पर लगभग 200 ट्रैक्टर ट्राली, टैम्पू एवं अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए| थानाधिकारी श्री ईश्वर प्रसाद जांगिड़, सहायक उप निरीक्षक ग्यारसी लाल मीणा, कांस्टेबल राधेश्याम, यातायात पुलिस से परविंदर सिंह एवं मनदीप सिंह ने सक्रिय सहयोग दिया | प्रोजेक्ट चेयरमैन सौरभ स्वामी के नेतृत्व में क्लब अध्यक्ष रोटेरियन पुरुषोत्तम आहूजा सचिव पंकज अरोड़ा, रोटेरियन विकास कामरा, रोटेरियन वीरेंद्र अग्रवाल, रोटेरियन मुकेश वाधवा, वरिष्ठ सदस्य मोहन अग्रवाल उपस्थित रहे | सौरभ स्वामी द्वारा यह भी बताया गया कि भविष्य में अंबेडकर सर्किल पुल पर निर्देश हेतु होर्डिंग एवं बैनर लगाए जाएंगे व वेयर रिफ्लेक्टर अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा|

Visit Hemkunt Sahib
साल 2025 के लिए 25 मई से 23 अक्टूबर तक हेमकुंड साहिब के कपाट खुले रहेंगे इसके दर्शन