उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मंदिर व्यवस्थापक होंगे सम्मानित-ADM

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

विशेष सजावट ,रंगोली, दीपदान और धार्मिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मंदिर व्यवस्थापक, पुजारी होंगे सम्मानित

मंदिरों में होने वाली साज सज्जा, साफ-सफाई, धार्मिक कार्यक्रम के आधार पर होगा चयन

जिला एवं उपखंड स्तर पर दो मंदिरों का किया जाएगा चयन

अनूपगढ, 21 जनवरी। अयोध्या में 22 जनवरी को प्रस्तावित भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर विशेष, सजावट, रोशनी ,रंगोली, दीपदान, धार्मिक कार्यक्रम और साफ-सफाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अनूपगढ जिले के विभिन्न राजकीय ,अराजकीय और प्रन्यास प्रबंधित मंदिरों को उपखंड व जिला मुख्यालय स्तर पर प्रोत्साहित किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश सहारण ने बताया कि सभी उपखंड स्तर पर एक सर्वश्रेष्ठ मंदिर का चयन कर मंदिर के पुजारी , व्यवस्थापक या प्रन्यासी को 26 जनवरी के अवसर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह जिला स्तर पर दो सर्वश्रेष्ठ मंदिरों का चयन कर मंदिर प्रबंधक/व्यवस्थापक/ पुजारी को प्रथम और द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकेगा। दो मंदिरों में एक मंदिर जिले के प्रमुख लोकप्रिय मंदिरों में से तथा दूसरा सामान्य मंदिरों में से चयनित किया जाएगा।

Share:

More Posts

History Gurudwara akk sahib@SH#EP=126

                                 इतिहास गुरुद्वारा अक्क साहिब कोलायत राज. भारत के राजस्थान राज्य के बीकानेर जिले में कोलायत हे जहा कपिल

History Gurudwara budhajohah@SH#EP=125

                                                     इतिहास गुरुद्वारा बुढा जोहड़ गुरुद्वारा बुढा जोहड़  भारत के राजस्थान के श्री गंगानगर   जिले के रायसिंह नगर तहसील में डाबला गाँव

History Gurudwara Alamgir@SH#EP=124

                इतिहास गुरुद्वारा आलमगीर लुधियाना दिशा गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब आलमगीर लुधियाना जिले के आलमगीर गांव में

History Gurudwara Machhiwada@SH#EP=123

                                                               इतिहास गुरुद्वारा  माछीवाड़ा  माछिवाडा भारतीय राज्य पंजाब के लुधियाना जिले में विकासशील शहरों में से एक है । माछीवाड़ा गुरु गोबिंद सिंह जी से जुड़े गुरुद्वारा