जिले के नवनियुक्त जिला कलेक्टर श्री अवधेश मीणा ने कार्यभार किया ग्रहण

पदभार संभालने के बाद जिला कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण

केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से आमजन को लाभान्वित करना रहेगी प्राथमिकता : जिला कलेक्टर
(फोटो सहित)

अनूपगढ, 08 जनवरी। राज्य सरकार द्वारा जिले के लिए नियुक्त किए गए जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अवधेश मीणा ने सोमवार सुबह जिला कलेक्ट्रेट में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। श्री मीणा जिले के दूसरे जिला कलेक्टर है तथा पहली बार कलेक्टर के रूप में नियुक्त हुए है। इस दौरान जिला कलेक्टर श्री मीणा का अधिकारियों एवं कलेक्ट्रेट कर्मचारियों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिला कलेक्टर श्री अवधेश मीणा ने कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से रूबरू हुए। इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री मीणा ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजनाओ का प्रचार–प्रसार कर योजनाओं से वंचित नागरिको को लाभान्वित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुश्री प्रियंका तलानिया, तहसीलदार श्री राजेंद्र चौधरी एवं कलेक्टर के अति. निजी सचिव श्री शिवकुमार डेलू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ज्ञात रहे कि इससे पूर्व आईएएस श्री मीणा गृह विभाग राजस्थान में संयुक्त शासन सचिव के रूप में कार्यरत थे जिनका स्थानांतरण कर अनूपगढ़ जिला कलेक्टर लगाया गया जबकि जिले की निवर्तमान जिला कलेक्टर श्रीमती कल्पना अग्रवाल के कोटपूतली–बहरोड जिला कलेक्टर के पद पर स्थानांतरण किया गया।

Share:

More Posts

History Gurudwara Chamkaur Sahib@SH#EP=122

                            गुरुद्वारा चमकौर साहिब जिला रोपड़ यह एतिहासिक गुरुद्वारा  चमकौर साहिब के एतिहासिक युद्ध की गवाही भरता है| दिसंबर

History Gurudwara Fatehgarh@SH#EP=121

                                          गुरूद्वारा_फतेहगढ़_साहिब सरहंद जिला फतेहगढ़भारत के पंजाब राज्य में पटियाला से 50 किलोमीटर चंडीगढ़ से 50 किलोमीटर दूर फतेहगढ़ 

History Gurudwara morinda@SH#EP=120

                                      कोतवाली मोरिंडा   गुरुद्वारा श्री कोतवाली साहिब शहर के ऐतिहासिक महत्व को जोड़ता है। यह वह जेल (कोतवाली) थी जहां

History Gurudwara shedi@SH#EP=119

                                                   इतिहास गंगू ब्राह्मण सहेडी गंगू  एक ब्राह्मण, आनंदपुर साहिब में एक सेवादार था जो गुरु घर में