History Goidwal Sahib Punjab@SH#EP=99

            

                                  इतिहास  गोईदवाल साहिब पंजाब

                                                    BY-JANCHETNA.IN
पंजाब के जिला तरनतारन के गोईदवाल साहिब  को  दस में से सात गुरुओं की चरणछोह प्राप्त है।  गोईदवाल साहिब सिख धर्म का पहला तीर्थ हैं  जिसे तीसरे गुरु अमरदास जी महाराज ने दूसरे गुरू अंगद देव जी के आदेश पर बसाया था। गुरु अमरदास जी को 73 साल की उमर में गुरगद्दी मिली थी और 95 साल की उमर में वह गोईदवाल साहिब में ही  जयोति जोत समा गए।
सिख धर्म में गोईदवाल साहिब के दर्शन का विशेष महत्व हैं इसी शहर में पांचवें गुरू अर्जुन देव जी महाराज का जन्म हुआ। चौथे गुरु रामदास जी तीसरे गुरू जी के दामाद थे जिन्होंने अमृतसर शहर की सथापना की, पांचवें गुरू अर्जुन देव जी चौथे गुरू जी के पुत्र थे  बहुत सारे गुरूद्वारे हैं गोईदवाल साहिब में दर्शन के लिए।
                          गुरूद्वारा बाऊली साहिब
गोइंदवाल बावली पहला सिख तीर्थस्थल है जिसे 16वीं शताब्दी में श्री गुरु अमर दास जी की देखरेख में स्थापित किया गया था। तीसरे सिख गुरु, गुरु अमर दास, 33 वर्षों तक गोइंदवाल में रहे। यहां उन्होंने 84 सीढ़ियों वाली एक बावली या कुएं का निर्माण कराया। बावली के प्रवेश द्वार को कलात्मक ढंग से सजाया गया है।  श्रदालु इस बाऊली में सनान करते हैं बाऊली साहिब का जल बहुत पवित्र और ठंडा है। यह शहर बयास नदी के किनारे पर बसा हुआ है। तरनतारन से गोईदवाल साहिब की दूरी 23 किमी हैं और अमृतसर की दूरी 50 किमी हैं। गुरूद्वारा साहिब की ईमारत बहुत भव्य और शानदार हैं |

                           By-janchetna.in

Share:

More Posts

ramlila anupgarh

रामलीला अनुपगढ श्री हनुमान नाट्य कला केंद्र अनुपगढ द्वारा रामलीला का शानदार आयोजन किया जा रहा हे कल लीला का

स्वतंत्र दिवस समारोह पर उपखंड प्रशासन द्वारा सम्मानित

मलकीत सिंह चहल इंटरनेशनल बाईक राइडर को स्वतंत्र दिवस समारोह पर उपखंड प्रशासन द्वारा सम्मानित किए जाने पर हार्दिक शुभकामनायें व बधाई

History baba bidhichanad@SH#EP=142

                                                                 इतिहास बाबा बिधि चंद बाबा बिधि चंद   एक सिख धार्मिक उपदेशक और सैन्य कमांडर थे, जो अमृतसर से

History mata kola@SH#EP=141

                                               इतिहास माता कोला माता कौलन गुरु हरगोबिंद साहिब के समय की एक आध्यात्मिक महिला थीं । कौलन का अर्थ है वह जो