भारतीय जनता पार्टी मंडलों की एक महत्वपूर्ण बैठक व्यापार मंडल अनूपगढ़ में संपन्न हुई

अनुपगढ-आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी भारतीय जनता पार्टी मंडलों की एक महत्वपूर्ण बैठक व्यापार मंडल अनूपगढ़ में संपन्न हुई, बैठक में पार्टी के संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई, बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा विस्तारक महेंद्र प्रताप ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक नमो ऐप डाउनलोड करवाने व नमो वॉलिंटियर बनाने का आह्वान किया , बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संतोष बावरी ने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में हमें अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पार्टी को पिछली बार से भी अधिक लीड दिलवानी है इसलिए सभी कार्यकर्ता कमर कस कर चुनाव में जुट जाएं, लाभार्थी संपर्क कार्यक्रम के संभाग संयोजक मोहित छाबड़ा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता एक एक लाभार्थी तक पहुंच कर उसे जो भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार द्वारा लाभ दिया गया है उसके बारे में जानकारी दें तथा उसे भारतीय जनता पार्टी को वोट देने के लिए प्रेरित करें, बीकानेर लोकसभा के सह प्रभारी पूर्व विधायक अशोक नागपाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से 370 से अधिक सीटें प्राप्त कर पुनः देश में एक बार अपनी सरकार बनाएगी भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अपने आप को नरेंद्र मोदी समझकर चुनाव में काम करेगा, बैठक में नगर परिषद के उपसभापति सतपाल मुंजाल, पूर्व जिला उप प्रमुख नक्षत्र सिंह रमाणा, पूर्व विधायक पवन दुग्गल, विधानसभा प्रभारी योगेंद्र शर्मा, विधानसभा विस्तारक विजय सोनी, जिला महामंत्री अविनाश डाबी, जिला मंत्री देव धुंधाड़ा अनूपगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा घङसाना मंडल अध्यक्ष विनोद पारीक, नाहरावाली मंडल अध्यक्ष देवीलाल कूकणा, रावला मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह रामगढ़िया, अनूपगढ़ देहात मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पाल बराङ, जितेंद्र सिंह, मदन स्वामी, योगेंद्र धूङिया,अनूपगढ़ नगर मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन तिवारी ,विकास सारस्वत, अनूपगढ़ नगर मंडल महामंत्री पंकज खंड, महामंत्री विनय चराया, उपाध्यक्ष राकेश सारस्वत, उपाध्यक्ष भगवानदास मीठिया, मंत्री कृष्ण लाल गोदारा, मंत्री योगेंद्र धूङिया, घङसाना क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष विजेंद्र भांभू,, रणजीत नैण बलवंत बड़वाल सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे

Share:

More Posts

History baba bidhichanad@SH#EP=142

                                                                 इतिहास बाबा बिधि चंद बाबा बिधि चंद   एक सिख धार्मिक उपदेशक और सैन्य कमांडर थे, जो अमृतसर से

History mata kola@SH#EP=141

                                               इतिहास माता कोला माता कौलन गुरु हरगोबिंद साहिब के समय की एक आध्यात्मिक महिला थीं । कौलन का अर्थ है वह जो

History gurudwara nankana Sahib@SH#EP=140

                 इतिहास गुरुद्वारा ननकाना साहिब पाकिस्तान ननकाना साहिब, पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में स्थित एक शहर है। इसका वर्तमान नाम सिखों के पहले गुरू गुरू

history kartarpur pakistan@SH#EP=139

                                               इतिहास  करतारपुर पाकिस्तान सिख धर्म के पहले  गुरु नानक देव जी ने 1504 ई. में रावी नदी के दाहिने