गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नागरिकों को किया जाएगा सम्मानित

गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नागरिकों को किया जाएगा सम्मानित

अनूपगढ 24 जनवरी , गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। जिला कलेक्टर अवधेश मीणा ने बताया कि कार्यक्रम में जिलेभर के विभिन्न विभागो के 38 अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को संबंधित विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने, सामाजिक कार्य में योगदान करने वाले जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनो एवं भामाशाहो, खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 11 खिलाड़ियों तथा स्काउट गाइड से जुड़े 14 रोवर/रेंजर/एनसीसी कैडेट्स को जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

इन नागरिकों का होगा सम्मान
जिला कलेक्टर श्री अवधेश मीणा ने बताया कि विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए एसडीएम सुमित्रा बिश्नोई, जन कल्याणकारी योजनाओं के कैम्प में उल्लेखनीय योगदान के लिए ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी सरीना, घग्घर बाढ़ राहत कार्य के लिए विजयनगर पंचायत समिति विकास अधिकारी हेम सिंह, होम वोटिंग व स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य के लिए घड़साना नायब तहसीलदार सुंदरपाल को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार विभिन्न प्रकार के उल्लेखनीय कार्यों के लिए श्रीविजयनगर से सहायक वाणिज्य कर अधिकारी मनीष कालड़ा, विजयनगर राबाउमावि प्रधानाचार्य रेणू लमोरिया, राउमावि बगीचा रायसिंहनगर के व्याख्याता मनीष कुमार, डीइओ कार्यालय से सहायक प्रशासनिक अधिकारी किशनलाल, राउमावि 10 एएस श्रीविजयनगर के उप प्राचार्य शशि सिडाना, आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पतरोड़ा के स्वास्थ्य अधिकारी सचिन तेतरवाल, अनूपगढ़ कलेक्ट्रेट भू-अभिलेख सदर कानूनगो रेवाशंकर, रायसिंहनगर ब्लाक सामाजिक सुरक्षा से अरविंद बिश्नोई, अनूपगढ़ तहसील से भू-अभिलेख निरीक्षक रामकुमार लदो​इया, घड़साना पंस वीडिओ धीरजकांत शर्मा, अनूपगढ़ सीएमएचओ कार्यालय से लेखा सहायक वेद प्रकाश धुआ, जैतसर बिजली निगम से कार्यालय सहायक अभियंता पवन चौधरी, 22 पीएस रायसिंहनगर के राउमावि से वरिष्ठ अ​ध्यापक जगदीश चन्द्र, अनूपगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय की वरिष्ठ सहायक ममता, कृषि पर्यवेक्षक हंसराज, राजस्व पटवारी पंकज कुमार, 16 ए से राउमावि के शिक्षक भागीरथ सौलंकी, गोमावाली विजयनगर के शारीरिक शिक्षक देवीलाल बिश्नोई, अनूपगढ़ निर्वाचन शाखा के अमरजीत सिंह, कलेक्ट्रेट कार्यालय के सहायक कर्मचारी देवीलाल, अनूपगढ़ थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़, एसपी ऑफिस से उप निरीक्षक गोविंद राम, समेजा कोठी थानाधिकारी हरबंस सिंह, एसपी ऑफिस में हैड कांस्टेबल राजीव कुमार, डीएसटी हैड कांस्टेबल सुखबीर सिंह, सिपाही सुदेश कुमार, एसपी आफिस में कनिष्ट सहायक मुकेश कुमार, रायसिंहनगर कृषि पर्यवेक्षक सत्यपाल सहारण, अनूपगढ़ पंस अतिरिक्त विकास ​अधिकारी अशोक यादव, कनिष्ठ सहायक बलराम, अनूपगढ़ वार्ड 12 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ज्योति यादव, गांव 15 एबी की कुलदीप कौर, अनूपगढ़ महिला एवं बाल विकास की महिला पर्यवेक्षक रजनी को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाले व भामाशाहों को भी सम्मानित किया जा रहा है। समाजसेवी संस्था सेवा भारती, व्यापार मंडल, महक फाउंडेशन, श्योरान पब्लिक शिक्षा समिति भामाशाह प्रीतपाल सिंह, 19 जीडी घड़साना के भजन लेखक पवन पूनिया, अनूपगढ़ पत्रकार बाबूलाल कुदावला, भाविष गर्ग, गौसेवक मोहन पालीवाल, घड़साना के बॉक्सिंग रैफरी चंद्रिका राजे माहेश्वरी, अनूपगढ़ भामाशाह मोहित छाबड़ा, गौ-सेवक राजेन्द्र गोदारा, गणेश मंदिर पुजारी राजेश शास्त्री, घड़साना एचकेएम पीजी कॉलेज के प्राचार्य आरजी शर्मा को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।

खेलकूद में सम्मानित होने वालो में राउमावि 16 एएस से स्नेहा, 12 एबी से बसंत, गुरु हरिकृष्ण पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल से प्रभजोत संधु, विजयनगर न्यू होप माॅडल स्कूल से जगसीर सिंह, लवप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, राउमावि 365 हैड से आरजू, चक 2 केएलडी से खुश्बू्, एलआर मेमोरियल स्कूल जैतसर से मुकेश कुमार, राउमावि 15 बीएलडी से मनदीप कौर व राउमावि 10 सरकारी से प्रियंका शामिल हैं।

इसके अलावा अनूपगढ़ के शहीर हेमु कलानी से स्वतंत्र रोवर कुलदीप शर्मा, पंकज घोड़ेला, एसजीएन खालसा पीजी कॉलेज से सूरज, शिवनारायण, मोहित कुमार, नवभारत माध्यमिक विद्यालय से नवजोत सिंह, हरप्रीत सिंह गिल, जयंत कुमार, मनप्रीत सिंह, जम्भेश्वर पब्लिक माध्यमिक विद्यालय से करण, देव, मोहित, राजकीय म​हाविद्यालय से प्रियंका देवी व रायसिंहनगर के शहीद भगत सिंह महाविद्यालय से ललित मोहन को सम्मानित किया जाएगा।

Share:

More Posts

History baba bidhichanad@SH#EP=142

                                                                 इतिहास बाबा बिधि चंद बाबा बिधि चंद   एक सिख धार्मिक उपदेशक और सैन्य कमांडर थे, जो अमृतसर से

History mata kola@SH#EP=141

                                               इतिहास माता कोला माता कौलन गुरु हरगोबिंद साहिब के समय की एक आध्यात्मिक महिला थीं । कौलन का अर्थ है वह जो

History gurudwara nankana Sahib@SH#EP=140

                 इतिहास गुरुद्वारा ननकाना साहिब पाकिस्तान ननकाना साहिब, पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में स्थित एक शहर है। इसका वर्तमान नाम सिखों के पहले गुरू गुरू

history kartarpur pakistan@SH#EP=139

                                               इतिहास  करतारपुर पाकिस्तान सिख धर्म के पहले  गुरु नानक देव जी ने 1504 ई. में रावी नदी के दाहिने