शिष्टमंडल की जिला कलेक्टर एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों से हुई वार्ता
अनूपगढ, 30 दिसम्बर। सिंचाई विभाग की ओर से अनूपगढ शाखा में 3 मेसे 1 ग्रुप में सिंचाई पानी चलाएं जाने के सम्बंध में जारी रेगुलेशन को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद अनूपगढ़ जिला कलक्टर श्रीमती कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट में अनूपगढ़ विधायक श्रीमती शिमला नायक के साथ आए किसानों के एक शिष्टमंडल के साथ वार्ता की गई। वार्ता में एडिशनल एसपी श्री रायसिंह बेनीवाल, उपखंड अधिकारी श्रीमती सुमित्रा बिश्नोई, पुलिस उपाधीक्षक श्री रामेश्वर लाल, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता श्रीराम सिंह एवं अधिशासी अभियंता श्री केएल बैरवा भी उपस्थित रहे। वार्ता के दौरान शिष्टमंडल की मांगो पर अधीक्षण अभियन्ता श्री रामसिंह ने अवगत कि रेगूलेशन नियमानुसार बना है। 3 में से 1 ग्रुप में 16 मार्च 2024 से रेगूलेशन का पानी बंद हो जायेगा। इसके बाद 16 मार्च 2024 से 22 मार्च 2024 तक नहर में पीने का पानी चलेगा। बाद में 22 मार्च 2024 से 60 दिन की नहरबंदी प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि 30 दिसम्बर को अनूपगढ़ शाखा को पहले चलाते है तो अनूपगढ़ शाखा का अन्तिम पानी 28 फरवरी 2024 को ही खत्म हो जायेगा जिससे मार्च में अनूपगढ़ शाखा को पानी नहीं मिलेगा। अगर अनूपगढ़ शाखा स्वीकृत रेगूलेशन के अनुसार 7 जनवरी 2024 को खोलते है तो अनूपगढ़ शाखा को अन्तिम बारी 8 मार्च 2024 तक मिलेगी। एवं मार्च में पानी की आवश्यकता वर्तमान से अधिक रहेगी। इस दौरान अधीक्षण अभियंता द्वारा सभी वस्तुस्थिति से अवगत करवाने के बाद विधायक सहित शिष्टमंडल के सहमत होने उपरांत वार्ता सफल रही।