स्ट्रीट लाइटों के बन्द मिलने तथा सड़कों पर विचरते आवारा पशुओं को लेकर घूमने जिला कलेक्टर ने लगाई फटकार

अनूपगढ, 24 फरवरी। जिला कलेक्टर अवधेश मीणा ने शनिवार शाम अनूपगढ़ सिटी का राउंड लिया और विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। सिटी राउंड के दौरान सार्वजनिक स्थान पर बना एक रैन बसेरा बंद मिलने पर जिला कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए नगर परिषद के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए रैन बसेरे को अति शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। इसी दौरान शहर की स्ट्रीट लाइटें बंद होने तथा सड़को पर आवारा पशु घूमते पाए जाने पर जिला कलेक्टर ने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देशित किया कि खराब अथवा बंद स्ट्रीट लाइटों को जल्द से जल्द दुरुस्त करवाया जाए ताकि सड़कों पर अंधेरा न रहे। इसके अलावा उन्होंने आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए निर्देशित किया। साथ ही, सिटी राउंड के दौरान जिला कलेक्टर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां नाइट ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों की उपस्थिति को जांचते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Share:

More Posts

History Gurudwara Chamkaur Sahib@SH#EP=122

                            गुरुद्वारा चमकौर साहिब जिला रोपड़ यह एतिहासिक गुरुद्वारा  चमकौर साहिब के एतिहासिक युद्ध की गवाही भरता है| दिसंबर

History Gurudwara Fatehgarh@SH#EP=121

                                          गुरूद्वारा_फतेहगढ़_साहिब सरहंद जिला फतेहगढ़भारत के पंजाब राज्य में पटियाला से 50 किलोमीटर चंडीगढ़ से 50 किलोमीटर दूर फतेहगढ़ 

History Gurudwara morinda@SH#EP=120

                                      कोतवाली मोरिंडा   गुरुद्वारा श्री कोतवाली साहिब शहर के ऐतिहासिक महत्व को जोड़ता है। यह वह जेल (कोतवाली) थी जहां

History Gurudwara shedi@SH#EP=119

                                                   इतिहास गंगू ब्राह्मण सहेडी गंगू  एक ब्राह्मण, आनंदपुर साहिब में एक सेवादार था जो गुरु घर में